दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात एक ट्रक के सड़क किनारे मकान में घुस जाने से तीन भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात11 बजे बटियागढ़-हटा रोड पर आजनी टपरिया गांव में हुई. हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क के किनारे कच्चे घर में परिवार के सदस्य में सो रहे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां आकाश अहिरवार (18), उसके भाई ओंकार (14) और बहन मनीषा (16) की मौत हो गई. जबकि बच्चों के माता पिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

उन्होंने कहा कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति पुरुषोत्तम साहू की भी मौत हो गई . यह व्यक्ति ट्रक में यात्रा कर रहा था. हादसे में बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया . पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

दो किशोर और नाबालिग की गई जान

अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे कच्चे मकान में रात के 11 बजे उस वक्त घुसा जब घर के सारे लोग सो रहे थे. इस हादसे में दो किशोर, एक नाबालिग और एक अन्य की जान चली गई. हादसे में जिन चार लोगों की जान गई वह सभी सगे भाई-बहन थे. इसके अलावा बच्चों के माता-पिता को चोट आई है और वह अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. ट्रक में सवार पुरुषोत्तम साहू की भी दुर्घटना में मौत हो गई. एसपी ने बताया है कि ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Covid: 2 भारतीय कंपनियों ने मर्क की एंटी- कोविड दवा के लेट स्टेज ट्रायल को खत्म करने की अनुमति मांगी

लंदन में नीलाम होगा मुगल काल का कीमती हीरे लगा चश्मा, अरबों की है कीमत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया