Rajasthan News: बीजेपी ने निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि लखीमपुर खीरी में सियासत चमकाने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान क्यों नहीं जाते. बीजेपी ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सबसे ज्यादा संगीन अपराध हो रहे हैं. वहां न दलित सुरक्षित हैं और न महिलाएं सुरक्षित हैं. कांग्रेस शासित राज्य में मुख्यमंत्री के नाक के नीचे हत्या होती है लेकिन कोई सुध नहीं नेता और कोई गिरफ्तारी नहीं होती है. दरअसल, राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल किया.

क्या है पूरा मामला?

हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके के प्रेमपुरा गांव का ये मामला है. गुरुवार की शाम को वहां एक शख्स की कुछ दबंगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी. प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक वहीं की रहने वाली एक तलाकशुदा को महिला को लगातार फोन कर रहा था. परिजनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई और शख्स को टोका भी था. लेकिन शिकायत का उस पर कोई असर नहीं हुआ. इसी के चलते गुरुवार की शाम को खेत में ले जाकर निर्ममता पूर्वक कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.

हत्या को लेकर दलित समुदाय के लोग शख्स के शव को लेकर धरने पर बैठे हैं. वे मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 7 अक्टूबर को एक बयान में हनुमानगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने कहा था, “पीलीबंगा क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा में एक युवक की मारपीट के बाद हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भेज दी गई हैं. प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है.”

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राकेश टिकैत का विवादित बयान, कहा- जो बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए वो ‘एक्शन का रिएक्शन’ था

Lakhimpur Kheri Violence: कांग्रेस का सीएम योगी पर निशाना, कहा- सरकार फिल्मी डायलॉग से नहीं चलती, ‘राजधर्म’ निभाना पड़ता है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट