- Covid Third Wave Update: तीसरी लहर से बच्चों को खतरा
- महाराष्ट्र में बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है कोरोनावायरस का लक्षण
- देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी
[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]
नई दिल्ली। (Covid Third Wave Update) देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले आये दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वायरस के नए वैरिएंट्स की वजह से अब इसकी तीसरी लहर का ख़तरा भी सुनने में आ रहा है। इसके बारे में सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन और कई एक्सपर्ट्स पहले ही चेतावनी दे चुके हैं। इस नए वैरिएंट के चर्चा में आने के बाद बहुत से सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि तीसरी लहर, पहली और दूसरी लहर से कैसे अलग होगी?
तीसरी लहर से बच्चों को खतरा (Covid Third Wave)
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर (Covid Third Wave) बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी वजह यह है कि देश में तीसरी लहर के समय तक 18 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले ज्यादातर लोगों को कोरोना वैक्सीन का कम से कम एक टीका लग चुका होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए मजबूत रणनीति बनाने का समय है। इस वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच उन्हें स्थितियों को संभालने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी।
बच्चों में मौजूद ये लक्षण सामने
कोरोनावायरस के मौजूदा वैरिएंट का असर 12 साल से कम उम्र के बच्चों और नवजात शिशुओं में भी मिला है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कोविड-19 से प्रभावित ज्यादातर बच्चों में हल्का बुखार, खांसी, जुकाम और पेट से संबंधित समस्याएं जैसे लक्षण मौजूद हैं। कुछ को शरीर में दर्द, सिरदर्द, दस्त और उल्टी की भी शिकायत पायी गयी है। कुछ मामलों में निमोनिया और मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्या करें…
महाराष्ट्र में बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है कोरोनावायरस का लक्षण
इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 0 से 10 वर्ष तक के लगभग डेढ़ लाख बच्चे वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में हर दिन करीब 300 से 500 बच्चे बीमार हो रहे हैं। राज्य में 11 से 20 साल तक के तीन लाख से भी अधिक बच्चे और युवा अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 16.49 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 18 से 44 साल के बीच के 2.30 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा है। 45 वर्ष से अधिक की उम्र वाले 18.9 लाख लोगों को ही बीते 24 घंटे में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। मौजूदा समय में भारत ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक से अभी तक सिर्फ 11 फीसद जनसंंख्या को ही सुरक्षित किया है। डेली वैक्सिनेशन भी 40-50 लाख के आंकड़े को पार नहीं कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJune 21, 2021International Yoga Day 2021: भारत समेत पूरी दुनिया ने मनाया योग दिवस; योग दिवस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण ख़बरें
Breaking NewsJune 19, 2021Loan और नौकरी छूटने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
Breaking NewsJune 11, 2021#enoughvit: परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर VIT छात्रों की मुहीम
Breaking NewsJune 6, 2021Mukesh Khanna लेकर आ रहे हैं ”द मुकेश खन्ना शो”

