Lakhimpur Violence Case: लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

Lakhimpur Violence Case: लखीमपुर खीरी हिंसा कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पेश हुए थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

मारे गए ड्राइवर की फोटो अहम सबूत

पूछताछ के दौरान मारे गए ड्राइवर की तस्वीर अहम सबूत बनी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान हरिओम पीले रंग की धारीदार शर्ट पहने था, जबकि आशीष मिश्रा की ओर से हरिओम को थार जीप का ड्राईवर बताया गया था. दरअसल वायरल वीडियो और फोटो में थार जीप का ड्राइवर सफेद शर्ट में देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि घटना के दिन आशीष मिश्रा उर्फ मोनू सफेद शर्ट में था. गिरफ्तार आरोपियों में से भी एक ने थार जीप में मोनू के होने का जिक्र किया है. आरोपी ने बताया था कि घटना के तुरंत बाद मोनू की राइस मिल में गए थे. थार जीप से मिले 315 बोर के मिस कारतूसों की जांच जारी है. आशीष मिश्रा के 315 बोर के लाइसेंसी असलहे की कारतूस होने का शक है. एसआईटी ने शासन से फॉरेंसिक टीम की मांग की है.

UP Election: मायावती ने की मतदान से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कहा- चुनाव आयोग को लिखूंगी चिट्ठी

CWC Meeting: संगठन और आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News