Coronavirus Update: देश में 19 हजार से कम आए नए कोरोना मामले, 24 घंटे में 214 संक्रमितों ने गंवाई जान

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अब पहले से काफी कम हो गया है. लगातार तीसरे दिन कोरोना मामले घटे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,166 नए कोरोना केस आए और 214 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 23624 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 5672 एक्टिव केस कम हो गए.

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 39 लाख 53 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 50 हजार 589 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 32 लाख 71 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब दो लाख है. कुल 2 लाख 30 हजार 971 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 39 लाख 53 हजार 475

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 32 लाख 71 हजार 915

कुल एक्टिव केस- दो लाख 30 हजार 971

कुल मौत- चार लाख 50 हजार 589

कुल टीकाकरण- 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार डोज दी गई

केरल में कोविड के 9470 नए मामले
केरल में शनिवार को कोविड के 9470 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 लाख 84 हजार 109 पर पहुंच गयी है. जबकि राज्य में महामारी से 101 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 26,173 हो गई है. केरल में पांच अक्टूबर को 9,735 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद यह छह अक्टूबर को बढ़कर 12,616 हो गए थे. राज्य में सात अक्टूबर को 12,288 नए मामले सामने आए और आठ अक्टूबर को यह घटकर 10,944 हो गए.

94 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 9 अक्टूबर तक देशभर में 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 66.85 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 58.25 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 12.83 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.98 फीसदी है. एक्टिव केस 0.70 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 9वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
शिक्षक ने क्लास में पूछा ‘एक क्वार्टर में कितना होता है’, मिला ये मजेदार जवाब

दिल्ली की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी, त्योहारों पर हमला कर सकते हैं आतंकी- खूफिया एजेंसी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News