नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से 13 अक्टूबर तक किर्गिजिस्तान, कजाखस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे. इस यात्रा के दौरान वे इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचार साझा करेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 10-11 अक्टूबर तक किर्गिजिस्तान की यात्रा पर जायेंगे जो विदेश मंत्री के रूप में उनकी इस देश की पहली यात्रा होगी.

एमओयू पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना

जयशंकर इस यात्रा के दौरान किर्गिजिस्तान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वहां के राष्ट्रपति से भी भेंट करेंगे. मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर की किर्गिजिस्तान यात्रा के दौरान कुछ समझौतों / एमओयू पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 11-12 अक्टूबर तक कजाखस्तान की यात्रा पर रहेंगे जहां वे नूर सुल्तान में एशिया में संवाद एवं विश्वास निर्माण के उपाए (सीआईसीए) पर छठे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि कजाखस्तान सीआईसीए मंच का वर्तमान अध्यक्ष है. इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर के कजाखस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है.

12-13 अक्टूबर तक आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे जयशंकर

मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 12-13 अक्टूबर तक आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे. इस दौरान वे आर्मेनिया के अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगेय विदेश मंत्री जयशंकर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री और वहां की नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष से भी मिलेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘यह यात्रा (जयशंकर की) तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगी.’’

यह भी पढ़ें

Defence Secretary US Visit: अमेरिका दौरे पर रक्षा सचिव अजय कुमार, UAV के साझा निर्माण के प्रोजेक्ट की समीक्षा की

भारत दौरे पर आईं डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने इन मुद्दों पर की चर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया