Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में रविवार को छुट्टी पाने के लिए जनपद पंचायत सुसनेर में मनरेगा के अंतर्गत पदस्थ एक इंजीनियर ने अजीबोगरीब पत्र लिखा. इसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने पिछले जन्म का आभास हुआ है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी उनके सखा नकुल थे. इंजीनियर पत्र में यहीं नहीं रुके. उन्होंने पिछले जन्म में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को ‘शकुनी मामा’ तक लिख दिया.

यह पत्र जनपद पंचायत के ऑफिशियल ग्रुप में इंजीनियर ने डाला. इसका जवाब भी जनपद सीईओ ने उन्हीं की भाषा में देते हुए रविवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करने का आदेश दे दिया. व्हाट्सएप ग्रुप की चैटिंग अब वायरल हुई है जो चर्चा का विषय बन चुकी है.

सुसनेर जनपद में पदस्थ उपयंत्री राजकुमार यादव ने अपने पत्र में लिखा कि रविवार को वे जनपद के किसी भी कार्य में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, क्योंकि कुछ दिनों पहले आभास हुआ है कि आत्मा अमर होती है. साथ ही पिछले जन्म का आभास हुआ है. इसमें असदुद्दीन ओवैसी पिछले जन्म के सखा नकुल थे और मोहन भागवत ‘शकुनी मामा’ थे. इसलिए अपने जीवन को जानने के लिए गीता पाठ करना चाहता हूं. साथ ही अपने अंदर के अहंकार को मिटाने के लिए घर घर जाकर भीख मांगूगा. चूंकि यह आत्मा का सवाल है इसलिए उन्हें रविवार का अवकाश दिया जाए.

जनपद पंचायत के सीईओ पराग पंथी ने भी इंजीनियर की भाषा में ही उसका जवाब भी लिख दिया. उन्होंने लिखा कि प्रिय उपयंत्री, आप अपना अहंकार मिटाना चाहते हैं, यह बहुत प्रसन्नता का विषय है. इसमें हमारा अकिंचन सहयोग भी साधक हो सकता है, यह विचार ही मन में हर्ष उतपन्न करता है. व्यक्ति प्रायः अहंकार से वशीभूत होकर यह सोचता है कि वह अपने रविवार को अपनी इच्छा से बिता सकता है. इस अहंकार को इसके बीजरूप में नष्ट करना आपकी उन्नति के लिए अपरिहार्य है. अतः आपकी आत्मिक उन्नति की अभिलाषा को दृष्टिगत रखते हुए आपको आदेशित किया जाता है कि आप प्रत्येक रविवार कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करें जिससे रविवार को अवकाश मनाने के आपके अहंकार का नाश हो सके.

जनपद पंचायत सुसनेर के ऑफिशियल ग्रुप में अधिकारी और इंजीनियर के पत्रों की अब जमकर चर्चा हो रही है. अजीबोगरीब पत्र देने के बाद अब इंजीनियर को छुट्टी तो नहीं मिली बल्कि हर रविवार को कार्यालय पहुंचकर काम करने का आदेश मिल गया है. ऐसे अजीबोगरीब पत्राचार को लेकर वरिष्ठ अधिकारी क्या एक्शन लेते है यह तो देखने वाली बात होगी.

Madhya Pradesh News: इंदौर के कंपेल में मुस्लिम परिवार से मारपीट की घटना, इलाके में तनाव, पुलिसकर्मी तैनात

Madhya Pradesh News: इंदौर में ग्रामीणों पर लगा मुस्लिम परिवार से मारपीट का आरोप, ओवैसी ने CM शिवराज से पूछा ये सवाल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट