India-China Standoff: पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर तनाव बरकरार है. कल को भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच 13वें दौर की बैठक भी बेनतीजा रही. बैठक के बाद आज भारतीय सेना ने बयान जारी किया है. भारतीय सेना ने कहा है कि मीटिंग के दौरान एलएसी के बाकी इलाकों में तनाव खत्म करने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा ही रही. हालांकि भारतीय सेना ने चीन को दो टूक कहा है कि चीन इलाके में शांति बहाल करने के लिए पीछे हट जाए.

चीनी प्रतिनिधिंडल ने मंजूर नहीं किया प्रस्ताव- भारतीय सेना

भारतीय सेना ने बयान में कहा, ‘’मीटिंग के दौरान एलएसी के बाकी इलाकों में तनाव खत्म करने को लेकर चर्चा हुई. भारत ने साफ तौर से कहा कि एलएसी के ऐसे हालात चीन की तरफ से एक-तरफा कारवाई (घुसपैठ) से पैदा हुए हैं, जो दोनों देशों के बीच हुए करार का उल्लंघन है‌. इसलिए चीन को ऐसे कदम उठाने चाहिए (पीछे हटने के लिए) ताकि एलएसी पर शांति बहाल की जा सके.’’ सेना ने बताया है कि चीनी प्रतिनिधिंडल को ‌ये प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ, इसलिए मीटिंग बेनतीजा रही‌.

भारतीय सेना ने कहा, ‘’दोनों पक्ष संचार बनाए रखने और जमीनी स्तर पर स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं. हमें उम्मीद है कि चीनी पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के समग्र परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखेगा और द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए बाकी मुद्दों के जल्द समाधान की दिशा में काम करेगा.’’

एक दिन पहले ही चीन ने आपत्तिजनक तस्वीरें जारी की थी

भारत की तरफ से लेह स्थित 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कोर) के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने मीटिंग में हिस्सा लिया. जबकि चीन की तरफ से दक्षिणी शिन्चियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर ने मीटिंग का प्रतिनिधित्व किया. ये मीटिंग ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही चीन ने 16 महीने पहले हुए गलवान घाटी की हिंसा से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें जारी की थी.

इससे पहले अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए फेसऑफ यानि गतिरोध की रिपोर्ट आई थी. इस दौरान भारतीय सेना ने चीन की पीएलए सेना के कुछ सैनिकों को बंधक बना लिया था. हालांकि, दोनों देशों की फ्लैग मीटिंग के बाद इन सैनिकों को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया था और गतिरोध खत्म हो गया था.

17 महीनों में 13 दौर की हो चुकी है मीटिंग

बता दें कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर पिछले 17 महीने से चल रहे तनाव के दौरान 13 दौर की मीटिंग हो चुकी हैं. इस दौरान लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) के फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज और गोगरा इलाकों में तो डिसइंगेजमेंट हो चुका है, लेकिन हॉट स्प्रिंग, डेमचोक और डेपसांग प्लेन्स में तनाव अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें-

India-China Standoff: 13वें दौर की बैठक के बाद चीन ने उगला जहर, कहा- अनुचित मांग उठा रहा भारत

Jammu Kashmir Encouner: बांदीपुरा और अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, पुलिस ने कहा- मार गिराए गए दो आतंकी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट