नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (NC) के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, धर्मेंद्र प्रधान और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली. दोनों नेताओं ने एक दिन पहले ही नेशनल कांफ्रेंस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमओएस (पीएमओ) जितेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र राणा की गिनती नेशनल कांफ्रेंस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में होती थी. पार्टी से उनके जाने को नेशनल कांफ्रेंस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. वह तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार का पद छोड़ने के बाद 2011 से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर काबिज थे.

पिछले कई दिनों से डॉ फारूक अब्दुल्ला और नेशनल कांफ्रेंस के कुछ अन्य नेताओं द्वारा अनुनय-विनय के बावजूद, राणा एनसी छोड़ने के लिए दृढ़ थे. उनका दावा है कि जम्मू क्षेत्र में रहने वाले लोगों के हितों की रक्षा के लिए ये फैसला किया गया है.

राणा ने 30 जनवरी को ‘जम्मू घोषणा पत्र’ का प्रस्ताव किया था जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों और समुदायों में एकजुटता और विश्वास बहाल करने पर जोर दिया गया है. जम्मू घोषणा पत्र का प्रस्ताव रखने के बाद राणा ने कहा था कि भाजपा एकमात्र बड़ी पार्टी है जिसने इस पर ‘बड़ी प्रतिक्रिया’ दी.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री बोले- कोयले का कम से कम 15 दिन का स्टॉक होना चाहिए, अब सिर्फ 2-3 दिन का स्टॉक बचा

Mumbai Drugs Case: आर्यन खान को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा, जमानत याचिका पर बुधवार को होगी सुनवाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट