महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, कई के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. हालांकि एजेंसी (CBI) ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है.

सीबीआई ने देशमुख समेत कई के खिलाफ दर्ज किया मामला

कहा जा रहा है कि सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत ‘‘सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित और बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश’’ का मामला दर्ज किया है.

आयकर विभाग ने लगाया था 17 करोड़ रुपये की ”आय छिपाने” का पता

गौरतलब है कि पिछले महीने ही अनिल देशमुख और उनके परिजनों से संबंधित संस्थानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की ”आय छिपाने” का पता लगाया था. आयकर विभाग ने देशमुख से जुड़े नागपुर स्थित एक न्यास में वित्तीय गड़बड़ियों का भी पता लगाया था, जो तीन शैक्षणिक संस्थान चलाता है.

वहीं, मुंबई में वसूली कांड में भी अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया था. नोटिस जारी होने के बाद अनिल देशमुख देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली करवाई थी.

ईडी ने पांच बार भेजा नोटिस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अनिल देशमुख को पांच बार नोटिस जारी किया गया लेकिन पेश नहीं हुए. एजेंसी ने बताया है कि पेशी को लेकर अनिल देशमुख और उनके वकीलों की ओर से ईडी को हर बार अलग-अलग दलील दी जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़, एक जीसीओ समेत पांच जवान शहीद

लखीमपुर हिंसा को लेकर बीजेपी में बढ़ी हलचल, स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली पहुंचे, ताजा हालात पर चर्चा संभव

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News