Cabinet Meeting: फर्टिलाइज़र पर सब्सिडी और 100 सैनिक स्कूलों को मोदी कैबिनेट की मंज़ूरी, इस योजना को भी हरी झंडी

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल ने फर्टिलाइज़र पर सब्सिडी देने के फैसले पर मुहर लगा दी है. इस बैठक में कैबिनेट ने सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंतर्गत 100 प्राइवेट और सरकारी सैनिक स्कूलों को मान्यता देने को भी मंज़ूरी दी है. इसके अलावा कैबिनेट की ओर से अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2. 0 (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation- AMRUT 2.0) को भी मंज़ूरी मिल गई है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट, पोटाश उर्वरकों (फर्टिलाइज़र) के लिए 28,655 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी है. ये सब्सिडी 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी.

पिछली कैबिनेट बैठक में हुआ था ये फैसला

इसी महीने 6 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के गैर-राजपत्रित (Non Gazetted) कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इससे करीब 11.56 लाख नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा.

उन्होंने कहा था कि कैबिनेट बैठक में दो विभागों को लेकर निर्णय हुए. सालों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलता है. कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया है कि इस साल भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा.

NHRC Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा- Selective Approach लोकतंत्र के लिए खतरा, ऐसे लोगों से सावधान, पढ़ें बड़ी बातें

Lakhimpur Kheri: प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को किसानों ने मंच पर आने नहीं दिया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News