Govind Singh Dotasara: राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने महिलाओं को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महिलाएं झगड़ालू होती हैं यही कारण है कि वह पुरुषों से आगे नहीं निकल पाती हैं. मंत्री डोटासरा अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी बहुत रिपोर्ट आती हैं जिसमें कहा जता है कि महिलाएं स्कूलों में झगड़ा करती हैं. उन्होंने कहा कि अगर इन छोटी-छोटी बातों में महिलाएं सुधार कर लें तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में महिला स्टॉफ है वहां झगड़े अधिक देखने को मिलते हैं. इस दौरान डोटासरा ने चुटकी भी ली और कहा कि महिलाओं के झगड़े के कारण स्कूलों का पुरुष स्टॉफ बहुत मुश्किल में रहता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के झगड़े के कारण पुरुषों और प्रधानाचार्यों को सैरीडॉन (सिरदर्द की गोली) तक खानी पड़ती है.
इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर सरकार की नीतियों पर बात की. उन्होंने बताया कि गहलोत सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लिए कई योजनाएं लाई है. राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लिस्ट में महिलाओं की प्राथमिकता दी गई है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे इन सब से ऊपर उठकर पुरुषों से आगे निकलें.
बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने भी महिलाओं को लेकर अजीब बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय महिलाएं बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह या तो कुंवारा रहना चाहती हैं या फिर शादी के बाद भी बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं उन्हें सेरोगेसी से बच्चे चाहिए.
गति शक्ति योजना का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- ये नेशनल मास्टरप्लान 21वीं सदी के भारत को गतिशक्ति देगा
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया