- Amethi Latest News: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का मामला
- पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पुलिस के सामने बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
अमेठी। (Amethi Latest News) केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक बुजुर्ग की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर अपराध का खात्मा करने का दम्भ भरने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी देखती रही।
मामला अमेठी (Amethi Latest News) के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित घोरहा गांव का है, जहां एक स्थानीय बुजुर्ग सभा बहादुर सिंह की उनके घर के सामने मौजूद जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। गांव के ही करीब 50 की संख्या में लोगों ने बुजुर्ग के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने पहले तो बुजुर्ग के खेत में मौजूद फसलों को ट्रैक्टर से नष्ट किया, उसके बाद बुजुर्ग के परिवार के सदस्यों के साथ न सिर्फ धक्का मुक्की की, बल्कि महिलाओं से भी बद्सलूकी की। और यह सब होता रहा स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में। तमाशबीन बनी स्थानीय पुलिस सिर्फ दबंगों का हौसला अफ़ज़ाई करती रही।
यह भी पढ़ें: Air India Employee Death Case: हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी में न्याय के लिए भटक रहे माँ-बाप
जैसे ही घटना की जानकारी मुख्यमंत्री ऑफिस (Amethi Latest News) तक पंहुची और पुलिस के आला अधिकारियों ने हस्तक्षेप शुरू किया; स्थानीय पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गयी। पीपरपुर थानाध्यक्ष रतन सिंह ने मौके पर पंहुचते हुए हल्का बल प्रयोग कर दबंगों को खदेड़ा। पुलिस ने आरोपी पारस नाथ सिंह पुत्र भोला सिंह, गिरिजेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व राम बोध सिंह, विजय विक्रम सिंह पुत्र पारसनाथ, अभिषेक उर्फ शुभम सिंह पुत्र रघुवंश सिंह, अनुराग सिंह पुत्र सुग्रीव समेत 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






