फरीदाबाद। एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली और रिंकू सैनी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, तभी उसे एक टीवी व्यूअर ऐप का विज्ञापन लिंक दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके फोन में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे उसका फोन हैक हो गया।
इसके बाद उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रिंकू सैनी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता जितेश माली को उपयोग के लिए दिया था। इसी खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार





