
<p style="text-align: justify;">Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है. साल 2004 से 2014 तक पीएम रहे मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी. उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है.</p> <p style="text-align: justify;">पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है. उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी. पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






