Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया. दरअसल, फडणवीस ने कहा था कि वह अभी भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होने जैसा महसूस करते हैं. उनके इस बयान पर पवार ने कहा कि वह चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा.

पवार ने कहा, ”अच्छा है कि बीजेपी नेता अभी तक स्वयं को मुख्यमंत्री मानते हैं. मैं उन्हें बधाई देता हूं. पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी फडणवीस को लगता है कि वह इस पद पर हैं. मेरे पास इस विशेषता की कमी रही. मैंने चार बार (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, किंतु मुझे कभी ऐसा नहीं लगा.”

फडणवीस ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र के लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं कराया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं. उन्होंने कहा, ”मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं क्योंकि मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं. लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है.”

महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 के चुनाव के बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, जो पिछले तीन दशकों में राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था. 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया और अलग हो गई.

इसके बाद फडणवीस ने अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायकों के समूह के साथ गठबंधन किया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और पवार उपमुख्यमंत्री बने. मगर उनकी सरकार सिर्फ तीन दिन चली जिसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार बनी.

NCP चीफ शरद पवार ने ED, CBI और NCB पर उठाए सवाल, जानें क्या कुछ कहा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया