Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- हाईकमान के दिए ‘सम्मान’ का रहूंगा आभारी लेकिन नहीं होगा समझौता

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि वह उन्हें दिए गए ‘सम्मान’ के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे. साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वह ‘कभी भी समझौता नहीं कर सकते.'

सिद्धू ने कहा कि जो लोग पंजाब के लिए उनके प्यार को समझते हैं वे कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे. सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. सिद्धू ने कहा, ‘मुझे पंजाब से इश्क है और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे. हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया. राजनीति में पांच को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है.'

हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

सिद्धू 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी. रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कुछ संगठनात्मक मामलों को लेकर 14 अक्टूबर को शाम छह बजे मुझसे और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करेंगे.’’ कांग्रेस महासचिव रावत के मुताबिक, यह मुलाकात वेणुगोपाल के कार्यालय में होगी.

सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद कुछ बिंदुओं पर सहमति बनेगी और फिर सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

पुंछ में शहीद सैनिक को सीएम चन्नी ने दी अंतिम विदाई, शव को दिया कंधा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News