Pragya Thakur News: भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर महिला खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आईं कबड्डी, देखें VIDEO

<p style="text-align: justify;"><strong>Pragya Singh Thakur News:</strong> मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर नए अवतार में दिखाई दीं. सांसद प्रज्ञा ठाकुर बुधवार को कबड्डी खेलती हुई दिखाई दीं. प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के शक्तिनगर में स्थिति मां काली के दर्शन के लिए पहुंची थी. यहां पहुंचकर उन्होंने विधि विधान के साथ मां काली की पूजा अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने वहां मौजूद महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी भी खेली. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी और कोच सम्मानित भी किया. काली मंदिर में पूजा के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह शक्तिनगर के ग्राउंड में खेल रहे खिलाड़ियों के बीच पहुंचीं और उनका हौसला अफजाई की.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News