मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 5 आरोपियों का बुधवार को कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. आर्थर रोड केंद्रीय जेल में बंद आर्यन खान और अन्य कैदियों को आज क्वारंटीन बैरक से निकालकर सामान्य कैदियों के बीच शिफ्ट कर दिया गया. सभी कैदियों को घर के कपड़े इस्तेमाल करने की अनुमति है. ये जानकारी आर्थर रोड केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने दील है.

आर्थर रोड केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट ने कहा, ‘उन्हें बाहर से या घर का खाना देने की अनुमति नहीं है इसलिए आर्यन खान और अन्य आरोपी जेल का खाना खा रहे हैं. आर्यन ने कूपन से जेल की कैंटीन से बिस्किट, स्नैक्स, पानी की बोतल ली. आर्यन खान और आरोपियों को अन्य कैदियों की तरह कंबल और चादर दी गई है.

जमानत अर्जी पर कोर्ट में आज फिर सुनवाई
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत पर अब गुरुवार को फैसला आ सकता है. बुधवार को जमानत पर लंबी बहस हुई. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि अब आज यानी गुरुवार को सुनवाई होगी. आर्यन खान समेत कई अन्य को दो अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके बाद आरोपियों ने पिछले सप्ताह जमानत के लिए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था. मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा था कि जमानत आवेदन पर विचार करने का उसे अधिकार नहीं है. इसके बाद आर्यन ने विशेष अदालत का रुख किया.

ये भी पढ़ें-
Mumbai Drug Case: आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, ड्रग्स केस में है गवाह

Nawab Malik attacks NCB: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की बढ़ाई गई सुरक्षा, कहा- मेरे दामाद को NCB ने फंसाया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया