नई दिल्ली: पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर कृषि कानून के मुद्दे पर किसान आंदोलन का समर्थन किया है. वरुण गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़े दिल वाले नेता के समझदार शब्द.

वरुण गांधी ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री किसान आंदोलन खिलाफ सरकार को आगाह करते हुए भाषण दे रहे हैं. हाल ही में वरुण गांधी उनकी मां सांसद मेनका गांधी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया था. इससे पहेल वरुण गांधी लगातार आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे. वरुण लगातातार सरकार से किसानों के साथ बात करके मुद्दे का हाल निकालने की अपील भी कर रहे थे.

[tw]https://twitter.com/varungandhi80/status/1448533046148231169[/tw]

वरुण गांधी ने जो वीडियो ट्वीट किया उसमें क्या ?
इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक मंच से भाषण दे रहे हैं. इसमें वह कहते हैं, ”मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं, दमन के तरीके छोड़ दीजिए। डराने की कोशिश मत करिए. किसान डरने वाला नहीं है, हम किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल दलीय राजनीति के लिए करना नहीं चाहते. लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं. और अगर सरकार दमन करेगी, कानून का दुरुपयोग करेगी, शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का प्रयास करेगी तो किसानों का आंदोलन में हम कूदने में संकोच नहीं करेंगे. उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे.”

लखीमपुर हिंसा पर जवाबदेही तय करने की बात कही थी
इससे पहले वरुण गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर कथित तौर पर लखीमपुर खीरी की घटना की एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें एक बीजेपी नेता के काफिले की एक एसयूवी प्रदर्शनकारी किसानों को कुचलते हुए दिखाई देती है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद गांधी ने कहा था, ‘वीडियो बिलकुल स्पष्ट है. प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है. निर्दोष किसानों की हत्या के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और अहंकार तथा क्रूरता का संदेश हर किसान के जेहन में आने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए.'

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की थी सीबीआई जांच की मांग
उन्होंने लखीमपुर हिंसा में किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी. वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा अपना पत्र ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिये जाने की भी सिफारिश की थी.

यह भी पढ़ें

Power Crisis: कई हजार करोड़ के कर्ज में है यूपी, नहीं चुका रहा Coal India का बकाया, जानें बाकी राज्यों का हाल

UP Election 2022: बिजली बिल पर सपा और आप के मिले सुर, क्या गठबंधन के हैं संकेत?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया