Navjot Sidhu Meets Harish Rawat: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज पहली बार दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की. हालांकि सिद्धू पद पर बने रहेंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है.

बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रति जो भी कंसर्न थे वो पार्टी हाईकमान को बताया है. मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर पूरा भरोसा है. वे जो भी निर्णय लेंगे, वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा. मैं पहले से ही उन्हें सर्वोच्च मानता हूं और उनके हर आदेश का पालन करूंगा.

इस्तीफे को लेकर हरीश रावत का बयान
वहीं हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने आपसे साफ तौर पर कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जो भी आदेश होगा वे उसका पालन करेंगे. आदेश बिल्कुल साफ है कि वे कांग्रेस को मजबूत करें, संगठन को मजबूत करें और उसके लिए पूरी शक्ति से काम करें.

इस्तीफा पेंडिंग के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि हर चीज की प्रक्रिया होती है, कल तक इंतजार करिए. कल स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. उनको कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे.

उन्होंने पत्र में लिखा था, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.’’ कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है.

पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उस दौरान यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं.

जानिए आखिर सरकार ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र क्यों बढ़ाया?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट