Noida के 33 निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ये सभी स्कूल फीस को लेकर कानून के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
Noida के 33 निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ये सभी स्कूल फीस को लेकर कानून के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। नतीजतन, गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को वह लाभ नहीं मिल पाता है जो उन्हें मिलना चाहिए। बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आरक्षित करना आवश्यक था, जिसका इन स्कूलों ने उल्लंघन किया। इसको लेकर बीएसए ने 33 स्कूलों को नोटिस भेजा है। उन पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आरक्षित स्थानों के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप है। इस सूची में कई महान गौतमबुद्धनगर निजी स्कूलों के नाम शामिल हैं।
तीन पशु तस्कर धरे गए
नोएडा (Noida) में पशु तस्करी की घटनाओं का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा पुलिस यथार्थ हॉस्पिटल के पास से गाय चुराते हुए तो पशु तस्करों को हिरासत में लिया है। नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत एसआई कमलेश यादव व कांस्टेबल नीरज सिंह ने गाय चोरी करते हुए 3 पशु तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसआई कमलेश यादव ने बताया कि गाय चोरी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने नोएडा में इससे भी पहले भी कई बार गाय चोरी करने की वारदातों को भी कबूल किया है।
तीन तस्कर गिरफ्तार, नोएडा (Noida) पुलिस ने पकड़ा 100 किलो गांजा
नोएडा (Noida) की फेस 2 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपियों के कब्जे से 100 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत पुलिस ने लगभग कीमत 10 लाख रुपये बताई है।
नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार!
100 किग्रा गांजा (कीमत करीब 10 लाख रुपये) तथा एक स्विफ्ट कार बरामद! थाना फेस-2 नोएडा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम।@Uppolice @CP_Noida @dgpup pic.twitter.com/9pjAZquDIM
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 3, 2021
पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुरास पुलिस को टिप मिली थी कि नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप नोएडा आने वाली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मंडी के पीछे सर्विस रोड पर अलर्ट हो गई। वहीं पुलिस ने जांच के लिए स्विफ्ट कार को रोका। चेकिंग के दौरान कार से 100 किलो गांजा बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का किया रेव पार्टी पर छापा, विदेशी मॉडल समेत 15 रईसजादे गिरफ्तार
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






