नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Ladakh) दौरे पर हैं. इस साल परंपरा से इतर राष्ट्रपति लद्दाख के द्रास क्षेत्र में जवानों के साथ दशहरा (Dussehra) मनाएंगे. आमतौर पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दशहरा मनाते हैं. इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद करेंगे.

लेह में सिंधु दर्शन पूजा करेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, ‘‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लद्दाख और जम्मू कश्मीर की यात्रा पर हैं.’’ इससे पहले कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंधु घाट, लेह में सिंधु दर्शन पूजा की और ऊधमपुर में सैनिकों के साथ संवाद भी किया. दशहरा आज मनाया जा रहा है.

राष्ट्रपति ने दशहरा पर नागरिकों को दी बधाई

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दशहरा की पूर्व संध्या पर कल देश के नागरिकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत करेगा और सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘विजयदशमी के पवित्र मौके पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले अपने नागरिकों को बधाई एवं शुभाकामनाएं देता हूं.’’

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, विजयदशमी या दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘त्योहार हमें नैतिकता, अच्छाई एवं भलाई के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित करता है.’’ कोविंद ने कहा कि भगवान राम का व्यक्तित्व और मर्यादा पुरुषोतम के रूप में उनका सद् व्यवहार सभी के लिए आदर्श है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत करे और सभी नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करे.’’

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWSABPNEWSVerified[/yt]

यह भी पढें-

OFB Inauguration: दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजा के साथ राजनाथ सिंह ओएफबी की सात अलग-अलग कंपनियों का करेंगे उद्घाटन

Delhi News: त्योहारी सीजन पर दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने तेज की गशत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया