Clashes With Delhi Police: साउथ दिल्ली की बीके दत्त कॉलोनी में गुरुवार को एक धार्मिक जुलूस निकालने के दौरान लोगों का एक समूह पुलिस से भिड़ गया. इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लोगों का एक समूह जोर बाग के कर्बला इलाके की ओर जा रहा था और वे दरवाजों से गुजरना चाहते थे. पुलिस ने बताया कि भीड़ वहां तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गई क्योंकि उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इलाके में कई प्रवेश द्वार बंद कर दिए थे.

बीजेपी ने साधा निशाना

ट्विटर पर भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने घटना का एक कथित वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि लोगों के एक समूह ने महानवमी पर हंगामा किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मुस्लिम समुदाय की उन्मादी भीड़ ने केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली की बीके दत कॉलोनी के सारे गेट तोड़ दिए हैं. समुदाय विशेष के लोगो ने महानवमी के दिन जमकर उत्पात मचाया है. हिन्दू समाज के लोग डर के मारे घरों में कैद हैं. भय का जबरदस्त माहौल बना हुआ है.”

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि ‘जोर बाग के कर्बला में एक जुलूस था. हमने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र और सड़कों के कई प्रवेश द्वार बंद कर दिये थे. पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और वे तितर-बितर हो गए.’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

Global Hunger Index: वैश्विक भुखमरी की लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पिछड़ा भारत, जानें कौन किस पायदान पर

Petrol Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट