Fake-Ginger-in-market-india

Fake Ginger: सावधान! बाजारों में आई नकली अदरक, खरीदने से पहले करें पहचान

Fake Ginger in Market: पिछले कुछ महीनों से देश में अदरक की मांग काफी ज्यादा हो गयी है। अचानक बढ़ी मांग के कारण अदरक के दाम भी अब आसमान छूने लगे हैं। बढ़ी मांग और अधिक दाम के कारण, बाजारों में असली अदरक की जगह पर अब नकली अदरक बिकने लगा है।

[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]

नई दिल्ली। (Fake Ginger in Market) पिछले कुछ महीनों से देश में अदरक की मांग काफी ज्यादा हो गयी है। अचानक बढ़ी मांग के कारण अदरक के दाम भी अब आसमान छूने लगे हैं। बढ़ी मांग और अधिक दाम के कारण, बाजारों में असली अदरक की जगह पर अब नकली अदरक (Fake Ginger) बिकने लगा है। इसलिए अब अदरक खरीदने से पहले सावधान हो जाएं। दरअसल इस समय अदरक के रूप में पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है। इसमें न अदरक के गुण होते हैं और न ही अदरक जैसा स्वाद। यह नकली अदरक (Fake Ginger) देखने में असली अदरक जैसी लगती है। इसे सुखाकर सोंठ के रूप में भी बाजारों में बेचा जाता है।

गौरतलब है कि पहाड़ी पेड़ की जड़ अदरक से काफी सस्ती होती है और इसलिए इसमें मुनाफा भी अधिक होता है। जिसके चलते इसे बाजारों में इन दिनों खूब बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो इसकी खेती भी की जाने लगी है। आढ़ती भी पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचते हैं। इसको पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए एमएन-1 आपको असली और नकली अदरक (Fake Ginger) में पहचान करने के आसान तरीके बता रहा है।

पहाड़ी जड़ व अदरक के बीच के अंतर को समझें
जब भी अदरक खरीदें, इस बात को याद रखें अदरक की त्वचा पतली होती है। इसमें जिसमें नाखून गड़ाने पर अदरक की त्वचा कट जाएगी। उसके बाद इसे सूंघकर परखने का प्रयास करें कि इसकी खुशबू तीखी है या नहीं। अगर खुशबू तीखी है तो अदरक असली है। और अगर नहीं, तो आप समझ जाएं कि आपको अदरक के नाम पर पहाड़ी जड़ बेची जा रही है। इसके अलावा असली अदरक को आप थोड़ा सा चखकर भी देख सकते हैं। इसका स्वाद आपको बता देगा कि यह असली है या नकली। अगर अदरक का छिलका आपको बहुत कठोर प्रतीत हो तो उसे भी खरीदने से बचें, क्योंकि वह अदरक नहीं है।

यह भी पढ़ें: कहानी माफिया डॉन की, जिसे उसके पति ने 500 रुपये के लिए कोठे पर बेच दिया

साफ दिखने वाली अदरक से भी रहें दूर
यदि आप मिट्टी लगी हुई अदरक की जगह साफ अदरक खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, तो अपनी इस आदत को बदल डालें। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक जाल भी हो सकता है। दरअसल, आजकल दुकानदार अदरक को साफ करने के लिए एक प्रकार के एसिड का प्रयोग करते हैं। एसिड से धुली होने के कारण ऐसी अदरक दिखने में बहुत ही साफ सुथरी नजर आती है। लेकिन आपको बता दें कि यह साफ अदरक आपकी सेहत को बहुत ही अधिक नुकसान पहुंचा सकती है।

Click here to read all our latest news and updates in English language

About the Author

Jyoti Singh
Jyoti Singh
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।