Covid Hospital Bills: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गठित महामारी लोक शिकायत समिति (पीपीजीसी) ने एक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मरीज को एक लाख रुपये वापस करने का आदेश जारी किया है
[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Tiwari[/avatar]
नई दिल्ली। (Covid Hospital Bills) कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा गठित महामारी लोक शिकायत समिति (पीपीजीसी) ने एक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मरीज को एक लाख रुपये वापस करने का आदेश जारी किया है।
एक अन्य मामले में भी समिति ने शिकायतकर्ता को भूतपूर्व सैनिक स्वैच्छिक स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) का लाभ देने का आदेश जारी किया है। समिति ने ये निर्णय यहां सेक्टर-59 स्थित एकीकृत नियंत्रण कक्ष में हुई बैठक में लिए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने हर जिले में ऐसी कमेटी गठित करने का निर्देश जारी किया था। गौतमबुद्धनगर में समिति के सदस्य अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में अस्पतालों द्वारा मरीजों और उनके परिवारों से अत्यधिक शुल्क वसूले जाने (Covid Hospital Bills) के मामलों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। नोएडा की कमेटी में उनके साथ सीजीएम सुशील कुमार और डॉ. सीपी त्रिपाठी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! बाजारों में आई नकली अदरक, खरीदने से पहले करें पहचान
सिंह ने कहा कि समिति को कई लोगों से कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों द्वारा पैसे की उगाही और दवाओं और परीक्षणों के लिए अधिक शुल्क (Covid Hospital Bills) लेने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक मामले में मुदित माहेश्वरी की शिकायत पर सेक्टर-41 स्थित अस्पताल प्रबंधन को पीड़ित को एक लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया गया है।
सिंह के अनुसार सतेंद्र भाटी नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके पिता सेना में हैं और वह ईसीएचएस के लाभार्थी थे, फिर भी उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में नकद भुगतान करना पड़ा। इस मामले में समिति ने आदेश दिया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) इस मामले में शिकायतकर्ता को ईसीएचएस का लाभ और राशि दिलाना सुनिश्चित करें।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार






