पीएम मोदी आज सूरत के हॉस्टल फेज वन का करेंगे भूमिपूजन, अगले साल शुरू होगा निर्माण

सूरत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे सूरत में सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज (Saurashtra Patel Seva Samaj) द्वारा निर्मित छात्रावास चरण-1 (लड़कों के लिए छात्रावास) के भूमि पूजन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे. छात्रावास भवन में लगभग 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा है. इसमें एक सभागार और छात्रों के लिए एक पुस्तकालय भी है.

छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू होगा

करीब 500 छात्राओं के लिए दूसरे चरण के छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू होगा. यह 1983 में स्थापित एक पंजीकृत ट्रस्ट है, जिसका प्रमुख उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों का शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन है. यह छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है और उन्हें उद्यमिता और कौशल विकास के लिए प्लेटफार्म भी प्रदान करता है. कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

सूरत के एक प्रमुख पाटीदार समुदाय संगठन सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के अध्यक्ष कांजी भलाला ने कहा, "प्रधानमंत्री पाटीदार लड़कों के लिए हमारे आगामी छात्रावास का डिजिटल तरीके से भूमि पूजन करेंगे. पहले चरण के तहत सूरत शहर के बाहरी इलाके में स्थित वालक गांव के पास पाटीदार समुदाय के 1,000 छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा." उन्होंने कहा, "द्वितीय चरण में, हम 500 छात्राओं की क्षमता वाले महिला छात्रावास का निर्माण करेंगे. महिला छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू हो सकता है." पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी वराछा-कामरेज मार्ग पर स्थित वालक गांव के पास होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के बारे में जानिए

पीएमओ ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज की जानकारी देते हुए कहा, "यह 1983 में स्थापित एक पंजीकृत ट्रस्ट है और इसका मुख्य मकसद समाज के कमजोर वर्गों का शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन है. यह छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करता है और उन्हें उद्यमिता और कौशल विकास के लिए एक मंच भी मुहैया कराता है.’’

भलाला ने कहा कि लड़कों के छात्रावास में एक बड़ा सभागार, पाटीदार समुदाय और उसके नेताओं के इतिहास को प्रदर्शित करने वाली एक डिजिटल गैलरी और एक पुस्तकालय होगा जिसमें सभी जातियों के छात्र जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों से मामूली शुल्क लिया जाएगा लेकिन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

RSS Chief On Population: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा- बढ़ती आबादी से देश में कई परेशानी, जनसंख्या नीति पर दोबारा विचार की जरूरत

Poonch Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना का ऑपरेशन जारी, एक JCO शहीद, आर्मी के 2 जवान गंभीर रूप से घायल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News