Inflation Decreased News: महंगाई के मोर्चे पर आलोचना का सामना कर रही मोदी सरकार के लिए एक राहत की ख़बर आई है. सितम्बर के महीने में थोक मूल्य सूचकांक 10.66 फ़ीसदी दर्ज़ किया गया जो अगस्त की तुलना में कम है. अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक 11.39 फ़ीसदी दर्ज़ की गई थी. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ थोक मूल्य सूचकांक में आई गिरावट की मुख्य वजह खाने पीने के सामानों की क़ीमत में आई गिरावट है. सरकार के लिए ये राहत की ख़बर इसलिए भी है क्योंकि पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार बढोत्तरी दर्ज़ की जा रही है. दिल्ली में गुरुवार को भी पेट्रोल की क़ीमत 104 रुपए प्रति लीटर से भी ज़्यादा रही.

वैसे सरकार के लिए ये चिंता की बात ज़रूर है कि लगातार छठे महीने महंगाई की थोक दर दोहरे अंकों में दर्ज़ की गई है. जुलाई में ये दर 11.57 फ़ीसदी दर्ज़ की गई थी. इतना ही नहीं , अगर पिछले साल से तुलना करें तो भी थोक महंगाई दर कहीं ज़्यादा है. पिछले साल सितंबर के महीने में महंगाई दर महज 1.32 फ़ीसदी दर्ज़ की गई थी.

Global Hunger Index: वैश्विक भुखमरी की लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पिछड़ा भारत, जानें कौन किस पायदान पर

Petrol Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया