किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से हाथ कटा शव मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- पूरी घटना की जांच हो

Singhu Border Murder Case: हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बैरिकेड से बंधा हुआ मिला. शव का एक हाथ कटा हुआ था. इस हत्या को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि किसान मोर्चा दुख व्यक्त करता है. जो घटना हुई है उसका मोर्चा से कोई लेना देना नहीं है. हमारा लेना देना सिर्फ़ तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करने से है.

किसान मोर्चा ने कहा, ”हम धार्मिक ग्रंथ की बेदअबी की भी निंदा करते हैं और साथ ही साथ जो हत्या हुई है उसकी भी निंदा करते हैं. हम सरकार से मांग करते हैं कि पूरी घटना की जांच होनी चाहिए. इसमें कोई षड्यंत्र भी हो सकता है.”

मोर्चा ने कहा कि हमें पता चला है कि जो लखबीर सिंह की मौत हुई है वो निहंग लोगों के साथ ही रह रहा था. यहां किसान आंदोलन में हर धर्म के लोग बैठे हैं. ये धार्मिक मामला है. इसमें हमें लगता है कि सरकार का षड्यंत्र है. हम चाहते हैं कि सरकार इसकी जांच करे,  हम भी जांच कर रहे हैं अपनी तरफ़ से. हम जांच के पुलिस का पूरा साथ देंगे.

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में कुछ निहंगों को जमीन पर खून से लथपथ पड़े एक व्यक्ति के पास खड़े हुए देखा गया है और उसका बायां हाथ कटा हुआ पड़ा है. निहंगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मृतक को सिखों की पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सजा दी गयी है.

पुलिस ने बताया कि मृतक लखबीर सिंह को पंजाब के तरण तारण का एक मजदूर बताया गया है और उसकी आयु 35 वर्ष के आसपास है. उसका बैरिकेड से बंधा हुआ मिला जो केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 10 महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा बनाए एक मंच के पास स्थित है.

किसानों का प्रदर्शन स्थल सिंघू में दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास स्थित है. सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुंडली पुलिस थाने को सुबह पांच बजे सूचना मिली कि किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक शव मिला है.’’ उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल पतलून थी.

पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज, संदीप खिरवार ने बताया, ‘‘हमने एक मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्रदर्शन स्थल के पास लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की है. शुरुआत में कुछ लोगों ने इलाके में पुलिस के प्रवेश का विरोध किया और पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया.

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि निहंग उस व्यक्ति से पूछ रहे हैं कि वह कहां से आया है. व्यक्ति को मरने से पहले पंजाबी में कुछ कहते हुए और निहंगों से माफ करने की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है. वीडियो में दिखाई देता है कि निहंग लगातार उससे पूछ रहे हैं कि बेअदबी करने के लिए किसने उसे भेजा था.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के बारे में पूछे जाने पर सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है.

Ordnance Factory Launches: पीएम मोदी ने की 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत, फाइटर प्लेन से लेकर पिस्टल तक किया जाएगा तैयार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News