छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

<p style="text-align: justify;">छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने भीड़ को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य जख्मी हो गए. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है. दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा, ”जांच के आदेश दिए गए हैं. कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. सबके साथ न्याय होगा. ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ.”</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News