Sharad Pawar’s big statement on Farmer Protest: किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसानों को बेचैन करने के दुष्परिणाम हो सकते हैं. शरद पवार ने कहा,” पंजाब के किसान को बेचैन नही होने देना चाहिए. पंजाब सिंह जैसा राज्य है. ऐसे सिंह जैसे राज्य के बहुसंख्यक किसानों को बेचैन नही होने देना चाहिए, नहीं तो इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं. देश ने इंदिरा गांधी की हत्या के रूप में इसकी कीमत चुकाई चुकी है.” बता दें कि शरद पवार ने पुणे के पास पिम्परी में एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं.

शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं वहां (प्रदर्शन स्थल पर) दो- तीन बार गया. केंद्र सरकार का रुख तार्किक नहीं लगता है.’’ पवार ने कहा कि आंदोलन में हिस्सा ले रहे लोग हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर पंजाब के हैं. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को मेरी सलाह है कि पंजाब के किसानों को परेशान मत कीजिए, यह सीमावर्ती राज्य है. अगर हम सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों और लोगों को परेशान करते हैं, तो उसके अलग परिणाम होंगे.’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे देश ने पंजाब को अशान्त करने की कीमत चुकाई है, यहां तक कि (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी को अपनी जान गंवानी पड़ी. दूसरी तरफ पंजाब के किसान चाहे वे सिख हों या हिंदू, उन्होंने खाद्य आपूर्ति में भागीदारी निभाई है.’’

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके के लोगों को सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों का सामना करना पड़ता है, जो महाराष्ट्र जैसे राज्यों में रहने वाले लोगों को नहीं करना पड़ता. पवार ने कहा, ‘‘इसलिए जो लोग कुर्बानी देते हैं वे लंबे समय से कुछ मांगों को लेकर विरोध में बैठे हैं और देश को चाहिए कि उनकी तरफ ध्यान दिया जाए.’’

बीजेपी ने की बयान की निंदा

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने शरद पावर के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि शरद पवार ने आपरेशन ब्लू स्टार से पंजाब के किसानों को जोड़ने की कोशिश की है जो कि निराधार है. शरद पवार का ये बयान निंदनीय है और कुत्सित राजनीति से प्रेरित है.

यह भी पढ़ें

Singhu Border Murder Case: किसान मोर्चा ने कहा- कार्रवाई में देंगे साथ, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरप्तारी | पढ़िए पूरा मामला

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट