अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बजारिया थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. वहीं एक बच्चे को गंभीर चोट आई है. मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक का पता लगा रही. इससे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में ही ऐसा ही मामला सामने आया था.

भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास बजारिया थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए भीड़ जमा थी. इसी दौरान अचानक एक कार भीड़ में घुस गई. कार चालक ने कार को तेज रफ्तार में रिवर्स में चलाना शुरू कर दिया. इस दौरान घटना स्थल पर भगदड़ मच गयी और एक बच्चा समेत तीन लोग कार की चपेट में आकर घायल हो गए.

इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कार के अंदर दो से तीन लोग सवार नडर आ रहे हैं. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

छत्तीसगढ़ के जसपुर में कार ने लोगों कुचला था
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक कार चालक सड़क पर निकल रही धार्मिक रैली में शामिल लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. गुस्से में लोगों ने उस कार को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि पुलिस ने कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-
केरल: कई जिलों में नदियां उफान पर, कोट्टायम में 6 की मौत, 4 लापता, दिल्ली से भेजी जा रहीं NDRF की 11 टीम

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, पुलवामा में दो गैर कश्मीरी नागरिकों की आतंकियों ने की हत्या, पुंछ में जारी मुठभेड़ में दो और जवान शहीद

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News