Delhi News: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्री अब मुफ्त हाई-स्पीड वाईफाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. डीएमआरसी ने रविवार को यह सुविधा शुरू की है.

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा, "यात्रियों के सफर के अनुभव को और बेहतर करने के लिए दिल्ली मेट्रो आज से येलो लाइन के सभी मेट्रो स्टेशोनों पर मुफ्त हाई स्पीड वाइफाई की सुविधा शुरू कर रहा है."

Delhi Metro in its efforts to continuously enhance travel experience for its commuters, has introduced the facility of free high speed wifi service from all Metro stations of its Yellow Line from today. To read more about the facility click here: https://t.co/UThoV82HWy
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) October 17, 2021

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम एक प्रौद्योगिकी संघ के साथ मिलकर मेट्रो ट्रेनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) के अंदर भी इस सुविधा को शुरू करने पर काम कर रहा है. जनवरी 2020 में, मेट्रो ने नई दिल्ली और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशनों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर हाई-स्पीड वाईफाई सुविधा शुरू की थी. यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश में इस तरह की पहली सुविधा थी.

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की इस 22.7 किलोमीटर लंबी लाइन पर नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट और द्वारका सेक्टर 21 समेत छह स्टेशन हैं.

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “डीएमआरसी ने प्रायोगिक आधार पर अपनी एयरपोर्ट लाइन की ट्रेनों में मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू की थी, जिसे 2020 में कोविड से उत्पन्न बाधाओं के कारण निलंबित कर दिया गया था, और अब अगले 10-15 दिनों के अंदर इसे बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है.

दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को लगातार बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत येलो लाइन या लाइन -2 पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाईफाई सेवा सफलतापूर्वक शुरू की है. अधिकारियों ने कहा कि नेटवर्क के अन्य गलियारों के स्टेशनों तक सुविधा का विस्तार करने पर काम किया जा रहा है.

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट