Madhya Pradesh News: भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में एक युवती के बुर्का पहनने को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की. दरअसल एक प्रेमी युगल भोपाल के ईटखेड़ी में घूमने गया था. उस दौरान युवती ने बुर्का पहना था. तभी वहां कुछ लोग आए और प्रेमी युगल से उनका नाम पूछा और दूसरे धर्म के पाए जाने पर आपत्ति जताते हुए युवती का बुर्का उतरवा दिया. हालांकि इसके बाद भी वो नहीं मानें और बुर्का उतरवाने के बाद युवती के चहरे पर बंधा कपड़ा भी उतरवाने लगे. जिस पर उस युगल ने आपत्ति जताई और बुर्का देकर किसी तरह वहां से निकले. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद अब ईटखेड़ी थाने की पुलिस ने वीडियो की तस्दीक कर दो लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कारवाई की है. वहीं इस पूरे मामले पर शहर के संस्कृति बचाओ मंच ने युवती के चेहरे पर बंधे कपड़े को हटाने पर कड़ा विरोध जताया.

संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि इस्लाम नगर में एक युगल को पकड़कर युवती के शरीर पर से बुर्का उतरवाया, यहां तक तो ठीक था किंतु वहां के लोगों ने जबरदस्ती उस लड़की के चेहरे पर बंधा हुआ कपड़ा हटवा कर उसकी स्वतंत्रता का हनन किया है. लड़की बालिग है और वह स्वतंत्र है. आपको कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं था. पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ जल्द कार्यवाही करे. इस प्रकार के गुंडे बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.

भोपाल के एसएसपी इरशाद वली ने कहा कि शिकायत नहीं आने पर भी हमने कारवाई की है. किसी बालिग से कुछ भी पहनने को लेकर ज़ोर ज़बरदस्ती नहीं की जा सकती है.

यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट