Irfan Ka Cartoon: नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे. उन्होंने अपना इस्ताफी वापस ले लिया है. सिद्धू ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अध्यक्ष पद पर बने रहने का फैसला किया. सिद्धू के इस फैसले पर कार्टूनिस्ट इरफान ने एक कार्टून के ज़रिए नसहीद दी है. उन्होंने अपने कार्टून में नवजोत सिंह सिद्धू को क्रिकेटर के अंदाज़ में पेश किया है और कहा है कि, "ताली ही मत बजाते रह जाना- पार्टी के लिए रन भी बनाने हैं."

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू ने बदला मन

राहुल गांधी के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा कि सभी मुद्दों का समाधान निकाल लिया गया है. बैठक में कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे. सिद्धू ने बैठक के बाद कहा, ‘‘मैंने अपनी चिंताओं से राहुल गांधी जी को अवगत कराया. सारे मुद्दों को हल कर लिया गया है.’’

रावत ने कहा कि सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस लेने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कामकाज फिर से संभालने का विश्वास दिलाया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिद्धू जी से कहा है कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा.’’

28 सितंबर को दिया था इस्तीफा

आपको बता दें कि नवजोता सिंह सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वो पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है. मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.’’

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट