नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ा नजर आ रहा है. बारिश के चलते बढ़ी मौसम में ठंड भी बढ़ गयी है, मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में अचानक यह आया बदलाव आया है. दिल्ली एनसीआर में रविवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली. शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुयी.

रविवार को कई इलाकों भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर पानी भर गया और यातायात की समस्या पैदा हो गई तथा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है वहीं शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गयी.

आईएमडी ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था. दिल्ली के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया था.

आईएमडी ने लोनी देहात, हिंडन वायु सेना अड्डा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, मानेसर और रेवाड़ी व अन्य स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था.

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws[/yt]

यह भी पढ़ें…
पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया