Karnataka News: कर्नाटक में 25 अक्टूबर से प्राथमिक स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. कर्नाटक में कोरोना के केस में आई कमी के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है. हालांकि कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की शर्त लागू रहेगी. वहीं बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए माता-पिता की ओर से जारी सहमति पत्र भी मांगे जाएंगे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे.

स्कूलों में प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी. तापमान भी मापे जाएंगे. वहीं कक्षा में एक बार में पचास फीसदी छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी. छात्रों को सेनेटाइजर रखने की अनिवार्यता के साथ-साथ दूरी बनाकर रहना होगा. स्कूल के एंट्री गेट पर भीड़ लगाने की मनाही होगी. सरकार ने हर रोज क्लासरूम को भी डिसइंफेक्ट करने की बात कही है. जिन शिक्षकों ने वैक्सीनेशन की दोनों डोज ली है सिर्फ वही क्लासरूम में जाकर पढ़ा पाएंगे.

बता दें कि कोविड-19 के मामले में गिरावट के बाद सरकार ने छठी से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छह सितंबर से स्कूलों को खोल दिया था. जबकि नौंवी से 12 वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए 23 अगस्त से ही स्कूलों को खोलने के आदेश दिए गए थे. इसके साथ ही सरकार ने राज्य में दूसरी गतिविधियों को लेकर भी कुछ छूट दी है. एयरपोर्ट पर अब नियमित जांच नहीं होगी. लेकिन बुखार या सांस में तकलीफ होने पर आपको जांच से गुजरना होगा. वही कुछ खास देशों के नागरिकों को छोड़कर आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता भी अब नहीं रहेगी. वही ब्रिटेन के नागरिकों के लिए क्वारंटाइन होने की अनिवार्यता लागू रहेगी.

प्रदेश में स्वीमिंग पूलों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति सरकार ने दी है. इसके साथ ही ये भी शर्त रखी गई है कि जो लोग वैक्सीनेशन की दोनों डोज ले चुके हैं सिर्फ वही स्वीमिंग पूल में जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें

Rail Roko Andolan: राकेश टिकैत बोले- ‘रेल रोको’ आंदोलन सफल रहा, हम आगे की रणनीति बनाएंगे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया