UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है. जिसे लेकर BSP और BJP नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

BJP ने दिया 50% आरक्षणः शिवराज

मध्य प्रदेश से बीजेपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के महिला उम्मीदवारों के लिए 40% मतदान टिकटों की घोषणा पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन हमारे यहां चुनाव टिकटों में 50% आरक्षण दिया गया है. चार उपचुनावों के लिए हमारे पास दो महिला उम्मीदवार हैं.'

I don’t know what she said, but we have 50% (reservation in poll tickets) here… For four bypolls, we have two women candidates contesting…: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan on Congress’ Priyanka Gandhi Vadra announcing 40% poll tickets for women candidates in UP polls pic.twitter.com/FNoC615sPW
— ANI (@ANI) October 19, 2021

रीता बहुगुणा जोशी ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाली दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि ‘सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है. हमारी जैसी महिलाओं को कांग्रेस में राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है. आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?'

सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां(कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?: भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश https://t.co/C1d89NnFG4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

कांग्रेस के संचालन पर उठाए सवाल

इसके साथ ही रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पार्टी के संचालन पर सवाल उठाते हुए कहा ‘जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये(कांग्रेस) रोक नहीं पाए. सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी? प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी? मुझे भी अपमानित किया गया.'

मायावती ने प्रियंका गांधी के ऐलान को बताया कोरी कल्पना

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रियंका गांधी के द्वारा महिला उम्मीदवारों के लिए 40% आरक्षण के ऐलान पर सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के समय में संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाना चाहिए था.

मायावती का कहना है कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कांग्रेस की नाटकबाजी और कोरी कल्पना है. उनका कहना है कि अगर कांग्रेस को महिलाओं के लिए इतनी ही चिंता होती तो वह अपने शासनकाल के समय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बना देती.

इसे भी पढ़ेंः
UP Election 2022: क्या यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? जानें- CM फेस को लेकर क्या कहा

UP Election 2022: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया