muzaffarnagar-khatauli-police-arrested-bike-thief

Muzaffarnagar: खतौली पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक बरामद

  • मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) खतौली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
  • वाहन चोर के पास से पुलिस ने 8 मोटर साइकिलें की बरामद, दिल्ली एनसीआर समेत कई स्थानों पर कर चुका है चोरी की वारदात
  • वाहन चोर ने मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) खतौली पुलिस पर चेकिंग के दौरान रोके जाने पर भाग निकलने के लिए की फायरिंग

[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)। खतौली पुलिस ने अलकनंदा पुल पर चेकिंग के दौरान बुधवार देर रात एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए है। गौरतलब है कि खतौली पुलिस ने गुरूवार को वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर शारदा की निशानदेही पर दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से चोरी की गई 8 बाइक बरामद की है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर शादाब से पूछताछ करने के बाद उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस खबर को विस्तार से हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए नीचे क्लिक करें:

दरअसल मुज़फ्फरनगर खतौली थानाप्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई रविंदर सिंह परिहार व एसआई नितिन कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा अलकनंदा नगर पटरी पर चेकिंग अभियान कगाया गया था। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को जब रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बच कर भाग निकलने के लिए बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी से फंड पास करने के चार लाख की घूस मांगने वाले डीपीआरओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

पूछताछ में पकडे गए बाइक सवार ने अपना नाम शादाब पुत्र दिलशाद निवासी जैन नगर खतौली बताया। खतौली पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 8 (आठ) मोटरसाइकिले भी बरामद की जिन्हे शातिर वाहन चोर शादाब ने इन सभी बाइकों को अलग-अलग स्थानों से चुराया था। इन बरामद की गयी मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई हैं। खतौली पुलिस ने शादाब से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस व खोखा भी बरामद किया है।

खतौली पुलिस के अनुसार शातिर वाहन चोर शादाब ने पूछताछ में बताया कि उसने दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य जिलों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। खतौली पुलिस के लिए इसे एक बड़ी सफलता कहा जा रहा है, क्योंकि इस वाहन चोर के पकड़े जाने से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही है।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *