खतौली (Khatauli) निवासी धर्मवीर प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले में खतौली (Khatauli) पुलिस के कार्यवाही न किये जाने के विरोध में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
मुजफ्फरनगर। खतौली (Khatauli) निवासी धर्मवीर प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले में खतौली (Khatauli) पुलिस के कार्यवाही न किये जाने के विरोध में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रभारी रामनिवास प्रजापति एडवोकेट एवं मोर्चा के सुमित प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खतौली निवासी धर्मवीर प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन एसपी को सौंपा।
यह भी पढ़ें: देर रात स्वीमिंग पूल में चल रही थी शराब पार्टी; 15 लड़कियों समेत 61 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
ज्ञापन में कहा है कि खतौली (Khatauli) निवासी धर्मवीर प्रजापति पर 15 दिन पूर्व कार सवार चार लोगों ने जानलेवा हमला किया कर दिया था। लाठी-डंडे से पीटकर धर्मवीर प्रजापति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और जान से मारने की नीयत से पीड़ित पर गोली भी चला थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। घायल धर्मवीर को अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना खतौली (Khatauli) में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन खतौली पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर कर लिया था। 15 दिन बाद भी कार्यवाही नहीं की।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराकर जेल भेजने व पीडि़त परिवार को सुरक्षा दिये जाने की मांग की। इस दौरान श्यामलाल प्रजापति, सुमित, मोदीलाल, सोनू कुमार, श्याम सुंदर प्रजापति, जितिन, रोबिन, दिनेश, प्रमोद, प्रभात, मोहित, सोमपाल, पिटू, पंकज, राहुल, सुमित, देवेंद्र व दिनेश आदि मौजूद रहे।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
DELHIFebruary 15, 2026दिल्ली में ‘AI Impact Summit’ और CBSE परीक्षाओं से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा प्लान
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
HighlightFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश





