Punjab Congress: कैप्टन अमरिंदर सिंह के नई पार्टी बनाने के एलान पर हरीश रावत ने दिया ये बयान

Punjab Congress: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नई पार्टी बनाने के एलान के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है. एक तरफ जहां पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंद सिंह रंधावा ने कैप्टन से इस कदम को कांग्रेस की पीठ में छुरी घोंपने वाला बताया तो वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने कहा कि इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन के जाने से कांग्रेस को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे कांग्रेस के विरोधी बंट जाएंगे. कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से चन्नी की सरकार ने काम करना शुरू किया है, उसका पंजाब और पूरे देश में अच्छा असर हुआ है और इसी आधार पर वोट निर्भर करेगा.

If he wants to eat crow & go with BJP, he can. Who can stop him if he can’t stay with his old commitment to secularism? He was considered a symbol of ‘Sarvdharm Sambhav’ &connected to Congress’ traditions for long. If he wants to go,he should: Harish Rawat on Capt Amarinder Singh pic.twitter.com/O7sPQ24yfK
— ANI (@ANI) October 20, 2021

उन्होंने कहा कि अगर वह बीजेपी के साथ जाना चाहते हैं वे जा सकते हैं. रावत ने कहा कि अगर वे अपनी सेक्यूलरिज्म के प्रतिबद्धता पर कायम नहीं रह सकते हैं तो फिर उन्हें कौन रोक सकता है? हरीश रावत ने आगे कहा कि उन्हें ‘सर्वधर्म संभव’ का प्रतीक माना जाता था और लंबे समय तक कांग्रेस की परंपराओं से जुड़े रहे. अगर वे जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Punjab News: BSF के अधिकार क्षेत्र पर कैप्टन के बयान को लेकर मंत्री परगट सिंह ने जताई आपत्ति, कहा- वे BJP के साथ हैं

पंजाब की राजनीति में नया मोड़, आज शाम दिल्ली में अमित शाह से मिल सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News