Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ पूछताछ के लिए प्रवर्तवन निदेशालय (ED) के दिल्ली दफ्तर में पेश हुईं. सूत्रों ने ये जानकारी दी. 200 करोड़ रुपये की उगाही से जुड़े एक मामले में ईडी जैकलीन से सवाल जवाब करेगी. इससे पहले उन्हें 16 अक्टूबर को इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना था, हालांकि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पेश होने में असमर्थता जताई, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें 18 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया, लेकिन तब भी वो ईडी के सवालों के जवाब देने नहीं पहुंची थीं.

क्या है मामला

ईडी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन फर्नांडीज़ से सवाल जवाब करना चाहती है. इस मामले में जैकलीन एक बार अगस्त में ईडी के सामने पेश हुई थीं और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था.

समझा जाता है कि अब ईडी जैकलीन का चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ आमना-सामना कराना चाहती है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी पैसे के लेन देन को समझना चाहती है जिसका कथित रूप से संबंध फर्नांडीज से है.

इस मामले में होनी है पूछताछ

चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया और उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया. उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे कुछ हाई प्रोफाइल समेत कुछ लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था.

अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लक्जरी कारें जब्त की थीं. उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘ज्ञात ठग’ है और 200 करोड़ रूपये की ठगी, जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है.

Aryan Khan Bail Rejected: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे

यूपी: पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत, पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं प्रियंका को एक्सप्रेस वे पर रोका

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया