Viral Video: सड़क पर दौड़ती ‘ड्राइवरलेस’ बाइक को देख आनंद महिंद्रा ने कहा- मुसाफिर हूं यारों…. ना चालक है, ना ठिकाना….

Viral Video: उद्योगपति और ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे दिलचस्प फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स बाइक की पिछली सीट पर आराम से बैठा है और वो बाइक तेजी से सड़क पर दौड़ रही है. इस वीडियो में आप देंखेंगे कि बाइक को चलाने वाला कोई नहीं है और वो शख्स पीछे की सीट पर बड़े आराम से बैठकर बाइक की सवारी कर रहा है.

दरअसल, इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर @DoctorAjayita ने शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "एलन मस्क के ड्रावरलेस वाहन को लाने के इरादे को भारत में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है." ये वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा को पसंद आ गया और उन्होंने अपने हैंडल पर इसे रीट्विट करते हुए लिखा, मुझे यह पसंद आया… मुसाफिर हूं यारों…. ना चालक है, ना ठिकाना….

Love this…Musafir hoon yaaron… na chalak hai, na thikaana.. https://t.co/9sYxZaDhlk
— anand mahindra (@anandmahindra) October 20, 2021

वहीं, इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, एलन मस्क इस शख्स से मिलना चाहते हैं, ड्राइवरलेस ऑटोमोबाइल तकनीक के बारे में जानना चाहते हैं, जिस पर उन्होंने अब तक अरबों रुपये का निवेश किया है….

Elon Musk wants to meet this man to get the knowhow on the technology of driver less automobile on which he invested billions so far 🙃😎 https://t.co/pKDYvybb4Y
— Ramesh Mishra (@svkramesh69) October 20, 2021

एक यूजर ने लिखा, यह दुखद है कि आप इस तरह की मूर्खतापूर्ण हरकत को बढ़ावा दे रहे हैं…

It’s sad that you are promoting such a stupid act https://t.co/Acd45N4G3t
— Shivam (@diffopinion) October 20, 2021

एक अन्य यूजर ने लिखा, सर ये कोई एन्जॉय करने वाली बात नहीं है, आपको इस पर नाराजगी व्यक्त करनी चाहिए थी….

सर ये कोई एन्जॉय करने वाली बात नही है, आपको इस पर नाराजगी व्यक्त करनी चाहिए थी

लोग अनुशरण करते है आपका, और ये वीडियो वाला व्यक्ति तो कतई मूर्ख है, जो इसने अपने घर परिवार बीवी बच्चों के बारे में सोचे बिना इतनी बेतुकी हरकत की, https://t.co/KyBNgOdlu4
— 【टी.भ.ठ】 निधि राजपूत (@NidhiRajput_) October 20, 2021

एक यूजर ने लिखा…. जब भगवान आपकी गाड़ी चला रहे हो…

Jab bhagwan aapki gadi chala rahe ho https://t.co/nr7NKvyzf9
— raj (@technoraj) October 20, 2021

वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शख्स बड़े आराम से बाइक पर पीछे की सीट पर बैठा है और बाइक बिना किसी ड्राइवर के सड़क पर तेजी से दौड़ रही है. वहीं, एक दूसरा व्यक्ति वाहन से पीछा करता हुआ इस वीडियो को बना रहा है. इस दौरान वीडियो बनाता शख्स पूछता है कि यह जादू कैसे किया जाता है? क्या यह जादू है? बाइक कौन चला रहा है, भगवान? इस पर वो शख्स मुस्कुरा देता है.

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं

Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News