Lashkar-e-Taiba terrorist arrested: जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से आतंकी टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच उन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार गश्त और सर्च अभियान चला रही है. फिलहाल जम्मू के किश्तवाड़ ज़िले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली है. यहां सुरक्षाबलों की टीम ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार आतंकी के पास से एक ग्रेनेड बरामद हुआ है.

सुरक्षाबलों की टीम को मिली कामयाबी

घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं के साथ ही आतंकी किश्तवाड़ जिले में अशांति पैदा करने की योजना बना रहे हैं. इस बीच असामाजिक तत्वों के बारे में मिले इनपुट के आधार पर बुधवार को सुरक्षाबलों की एक टीम द्वारा द्रबशल्ला ठथरी में एक संयुक्त नाका स्थापित किया गया था.

गिरफ्तार आतंकी के पास से बरामद हुआ ग्रेनेड

नाके पर शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वाहनों और यात्रा करने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर सुरक्षाबलों को शक हुआ. जो कि नाका पार्टी से बचने की कोशिश कर रहा था. हालांकि नाके पर सतर्क जवानों ने तुरंत ही उस पर काबू पा लिया और उसकी तलाशी शुरू कर दी. तलाशी करने पर उसके कब्जे से एक हथगोला बरामद हुआ. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आतंकी

फिलहाल पुलिस का कहना है कि कानून की धाराओं के तहत संदिग्ध व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़ा है और उसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी खोबैब ने ग्रेनेड भेजा था.

इसे भी पढ़ेंः
प्रियंका गांधी को आगरा जाने की मिली इजाजत, 4 लोगों को साथ ले जाने की मंजूरी

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- मुस्लिम निकाह एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदू विवाह की तरह संस्कार नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया