BSP-Left-Ajeet-Srivastava-joined-AAP

BSP छोड़ नेता अजीत श्रीवास्तव ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता

  • नेता अजीत श्रीवास्तव बसपा (BSP) का दामन छोड़, आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं
  • आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘यूपी की जनता का रुझान तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ा है

[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]

लखनऊ। लगभग डेढ़ दशक बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) से जुड़े रहे नेता अजीत श्रीवास्तव बसपा (BSP) का दामन छोड़, आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं। अजीत श्रीवास्तव के साथ पत्रकार रोहित सक्सेना और किन्नर नेता पायल सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में बसपा (BSP) के कायस्‍थ समाज भाईचारा प्रकोष्‍ठ के जोनल क्‍वार्डिनेटर रहे अजीत श्रीवास्‍तव, पत्रकार रोहित सक्सेना और किन्नर नेता पायल सिंह समेत कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता दिलाई।

यह भी पढ़ें: आप सांसद संजय सिंह ने लगाए राम जन्मभूमि ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- सीबीआई और ईडी करे मामले की जांच

गौरतलब है कि अजीत श्रीवास्तव लगभग डेढ़ दशक से भी अधिक समय तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े रहे हैं। तो वहीं किन्नर नेता पायल सिंह पिछले दो दशक से किन्नरों के उत्थान के लिए काम कर रही है और मौजूदा समय में फ़िल्म निर्माता भी है। इन्होंने विदेशों में भी कई फिल्मों में काम किया है।

BSP-Left-Ajeet Srivastava joined AAP

सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘यूपी की जनता का रुझान तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ा है, जो इस बात का संकेत है कि यहां के लोगों ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। आज गांव-गांव में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली, फ्री पानी, अच्‍छे स्‍कूल और दिल्‍ली जैसे अस्‍पतालों की चर्चा हो रही है। बदलाव की खातिर तेजी से लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।’

संजय सिंह ने सभी नवागत साथियों को शुभकामना देते हुए भरोसा जताया कि उनके आने से पार्टी को जमीनी स्‍तर पर और भी मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने सबसे अविलंब मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सदस्‍यता लेने वालों में प्रमुख रूप से अजीत श्रीवास्तव, किन्‍नर नेता पायल सिंह, महमूद खान, मो. रब्‍बन, ग्राम प्रधान रियाज फातिमा, संदीप सिंह, इमरान खान, मो. महफूज खान आदि रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि 2022 प्रदेश में परिवर्तन लेकर आएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में उठ चुकी बदलाव की बयार को बवंडर में तब्‍दील करने का काम करेंगे। तेजी से बढ़ता जा रहा आम आदमी पार्टी का परिवार आसन्‍न विधानसभा चुनाव में सुखद बदलाव का संकेत दे रहा है। प्रदेश में चल रही भाजपा की तानाशाही सरकार की विदाई पक्‍की है और प्रदेश में केजरीवाल मॉडल सत्‍ता में लागू होने जा रहा है।

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *