dk-singh-honored-at-divisional-industrial-development-seminar-in-aligarh

अलीगढ़ में आयोजित मण्डलीय औद्योगिक उन्नयन गोष्ठी में डी.के. सिंह हुए सम्मानित

अलीगढ़। अलीगढ़ में आयोजित मण्डलीय औद्योगिक उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम में उद्योग, कृषि एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी एवं उद्यमी डी.के. सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के उद्योगपति, उद्यमी, किसान प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, कृषि नवाचार तथा क्षेत्रीय प्रगति को बढ़ावा देना था।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डी.के. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने माननीय मंत्री जी एवं कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें उद्योग, कृषि एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि डी.के. सिंह विगत कई वर्षों से कृषि नवाचार, विशेष रूप से हॉर्टिकल्चर एवं ड्रैगन फ्रूट खेती के प्रोत्साहन के साथ-साथ रोजगार एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक युवाओं एवं किसानों को नई संभावनाओं और अवसरों का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने क्षेत्र के औद्योगिक एवं कृषि विकास को नई दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।