Rajasthan News: शिक्षक की पिटाई से 7वीं कक्षा के छात्र की मौत, जांच पूरी होने तक स्कूल की मान्यता निलंबित

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र गणेश एक निजी विद्यालय में 7वीं कक्षा में पढ़ता था. छात्र द्वारा होमवर्क नहीं किये जाने पर शिक्षक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शिक्षक को लिया गया हिरासत में- थानाधिकारी

थानाधिकारी ने बताया कि छात्र के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर शिक्षक मनोज (35) को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और किशोर न्याय (बालाकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जांच पूरी होने तक स्कूल की मान्यता निलंबत करने के दिए निर्देश- शिक्षा मंत्री

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं.

चूरू के सालासर के कोलासर गाँव में आज एक निजी स्कूल टीचर की पिटाई से 7वीं क्लास के बच्चे की मौत होने का दुःखद समाचार मिला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ कर उचित जाँच शुरू कर दी है।मामले की पूरी जाँच होने तक स्कूल की मान्यता निलंबित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 20, 2021

डोटासरा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चूरू के सालासर के कोलासर गांव में आज एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई से 7वीं कक्षा के बच्चे की मौत होने का दुःखद समाचार मिला. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है. मामले की पूरी जांच होने तक स्कूल की मान्यता निलंबित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.’’

यह भी पढ़ें.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News