Delhi Pollution: दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अब प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों राजधानी में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को फिर से शुरू करने की अपील की थी. इसी के मद्देनज़र आज ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पर जागरूकता के लिए दिल्ली के विधायक सड़कों पर उतरेंगे.

लोग योगदान दें तो वाहन प्रदूषण को 20 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं- पर्यावरण मंत्री

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को और गति देने के लिए दिल्ली के सभी विधायक चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पर इकट्ठा होंगे और लोगों को वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के अभियान के बारे में जागरूक करेंगे. राय ने एक बयान में कहा कि किसी भी सरकारी पहल की सफलता में जनभागीदारी महत्वपूर्ण होती है और अगर दिल्ली के दो करोड़ लोग जिम्मेदारी से योगदान दें तो वाहन प्रदूषण को 15 से 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. राय ने कहा, ‘‘21 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को दिल्ली के सभी विधायक रिंग रोड पर चंदगी राम अखाड़े के पास ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे. वे जनता से अभियान में योगदान देने की अपील करेंगे. मैं दिल्ली के लोगों से प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करने का अनुरोध करता हूं.’’

रेड सिग्नल होने पर कार का इंजन बंद करें

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से सोमवार को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ पहल शुरू की थी, जिसमें रेड सिग्नल होने पर कार का इंजन बंद करना होता है. यह अभियान एक महीने तक 18 नवंबर तक चलेगा. अभियान के लिए शहर के 100 यातायात चौराहों पर सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे और दिन में दो बजे से रात आठ बजे तक दो पालियों में 2500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जब सरकार और समाज दोनों मिलकर लड़ेंगे तभी प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य चौराहों पर रुकने वाले वाहनों के ईंधन की खपत को कम करना है. राय ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं दिल्ली के दो करोड़ लोगों का आह्वान करता हूं. यह पूरा अभियान आपके कंधों पर है. हमें विश्वास है कि जिस तरह से हम दिल्ली में धूल से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, उसी तरह इस अभियान में भी हमें सफलता मिलेगी.’

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Case: नवाब मलिक ने मामले को बताया ‘फर्जी’, कहा- मुंबई में ‘आतंकवाद’ फैला रहे हैं BJP और NCB

Rajasthan Women Murder Case: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात, प्रशासन ने मानी परिजनों की सभी मांगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया