PM Modi Inaugurates Vishram Sadan: पीएम मोदी का एम्स के झज्जर कैंपस का तोहफा, कहा- आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया

<p style="text-align: justify;"><strong>PM Modi Inaugurates Vishram Sadan:</strong> झज्जर एम्स में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज का यह 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है. उन्होंने देशवासी को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने कुछ समय पहले ही सौ करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है.</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने कहा कि सौ साल बाद आई कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देश के पास अब सौ करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के प्रत्येक नागरिक की है.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;इंफोसिस फाउंडेशन ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 806 बिस्तरों वाले विश्राम सदन का निर्माण किया है. इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों के परिचारकों को वातानुकूलित आवास प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर लंबी अवधि के लिए अस्पतालों में रहना पड़ता है. करीब 93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सदन अस्पताल और एनसीआई के ओपीडी ब्लॉक के करीब स्थित है. पीएमओ ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News