कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी होने के साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Gaur City 2 में बड़ी लापरवाही देखने को मिलना शुरू हो गयी है। जबकि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर लगातार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
नोएडा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी होने के साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Gaur City 2 में बड़ी लापरवाही देखने को मिलना शुरू हो गयी है। जबकि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर लगातार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Gaur City 1 और Gaur City 2 दोनों ही कोरोना वायरस की पहली व दूसरी लहर में बहुत ही अधिक प्रभावित रहे हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले नोएडा एक्सटेंशन से ही दर्ज किये गए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की अटकलों के बीच लोगों का इस तरह बेपरवाह हो जाना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
देश में कोरोना वायरस की रफ़्तार थमने के साथ ही बीते 24 घंटे में 26 हजार नए मामले सामने आये हैं जबकि 400 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस मामलों की रफ़्तार धीमे होने के साथ ही Gaur City 2 में 60 फीसद से भी अधिक लोग अब बिना मास्क के दिखने लगे हैं। Gaur City 2 के निवासियों समेत दुकानदार, ठेली वाले, घरों में काम करने वाली मेड, सिक्योरिटी गार्ड, ऑटो-चालक, ई-रिक्शा चालक आदि लोग सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग पौ फूटते ही बिना मास्क दिखाई देने लगते हैं। Gaur City 2 की अलग अलग सोसायटी में रहने वाले कुछ स्थानीय निवासियों ने लोगों की इस लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर की है।

व्हाइट आर्किड सोसायटी में रहने वाले जितेश माथुर ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को न तो अपनी जिंदगी की परवाह है और न ही दूसरों की जान की कोई कदर। सरकार कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिए आगाह कर रही है और ऐसे में ये लोग कोरोना वायरस को फिर से दावत दे रहे हैं।
12 एवेन्यू में रहने वाले संदीप ने बताया कि वो किसी भी ऐसी दुकान से सामान नहीं खरीदते जहां पर दुकानदार ने मुंह पर मास्क न लगाया हो। बहुत ही दुखद है कि महज कुछ दिनों पहले ही हम सभी ने कोरोना के चलते ने मौतों का सिलसिला देखा है, ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में लड़पते लोगों को देखा है। बावजूद इसके लोग अभी से ऐसी लापरवाही बरतने लगे हैं।
दिव्यांश में रहने वाले अभिजीत ने कहा कि कोरोना के हाहाकार ने लाखों लोगों का जीवन छीन लिया और यकीन नहीं होता कि लोग इतनी जल्दी भूल गए। सरकार लगातार अगली लहर के लिए चेता रही है, लेकिन लोग खुद ही लापरवाही करने में लगे हुए हैं। प्रशासन को लापरवाही बरतने वालों पर फाइन लगाना चाहिए। लापरवाही बरतना कोरोना को न्योता देने जैसा है। लापरवाही के चलते ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर इतनी वीभत्स हो गयी थी।
यह भी पढ़ें: नोएडा में देर रात स्वीमिंग पूल में चल रही थी शराब पार्टी; 15 लड़कियों समेत 61 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
16 एवेन्यू में रहने वाले सपन ने बताया की जब वे सुबह-सुबह वॉक पर जाते हैं तो अधिकतर लोग बिना मास्क के ही घूमते हुए दिखाई देते हैं। अगर किसी को मास्क लगानी की सलाह दो तो नाराज हो जाते हैं या बहाना बनाना शुरू कर देते हैं। कोरोना वायरस किसी की नाराजगी या बहाना सुनकर वापस नहीं लौट जायेगा। लेकिन इन लोगों को समझाना मुश्किल है।

ऐश्वर्यम में रहने वाले अमित ने कहा कि घरों में काम करने वाली बहुत सी मेड दिन भर बिना मास्क के घूमती हैं, लेकिन जब घरों में काम करने जाती हैं, तो इसलिए मास्क लगाती हैं क्योंकि बिना मास्क लगाए लोग उन्हें अपने घरों या सोसायटी में एंट्री नहीं देते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा वाले भी पूरा समय बिना मास्क के ही रहते हैं, अगर उन्हें मास्क लगाने के लिए कहो तो अकड़ दिखाने लगते हैं। ऐसे में अगर कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर Gaur City 2 में दिखे, तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






